पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी थाने में दो पक्षों का राजीनामा कराने के लिए पहुंची महिला को एएसआई ने जड़ा थप्पड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का में घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। - Dainik Bhaskar
फाजिल्का में घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है।
  • थप्पड़ लगने से महिला का सिर दीवार से टकराया, महिला घायल हुई
  • नाली से निकालकर कूड़ा डालने को लेकर पड़ोसी महिला से था विवाद

फाजिल्का. थाना सिटी फाजिल्का में राजीनमा करवाने के लिए थाना सिटी में पहुंची एक महिला को थाना सिटी के एएसआई ने थप्पड़ दे मारा जिससे उसका सिर थाना सिटी की दीवार के साथ जा टकराया। इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई जिसे फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला को आक्सीजन लगी है तथा वह बोलने की हालत में नहीं है।


इस मौके उनके साथ थाना सिटी की एसएचओ भी मौजूद थी। एसआई की हरकत के बाद मौके पर मौजूद एसएचओ व किसी अन्य कर्मचारी ने महिला को उठाकर खड़ा करना भी मुनासिब नहीं समझा। बड़ी मुश्किल से उसकी अपंग लड़की उसे थाना सिटी में से खीचकर बाहर ले आई जिसे बाद में उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।  

यह था मामला
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जीत कौर वासी भैरो बस्ती की बेटी भोली रानी ने बताया कि उसका व उसके पड़ौसी महिला सीमा रानी का उनके साथ पुराना विवाद चल रहा था। उसने बताया कि उक्त महिला उसके घर के आगे अपनी नाली से निकालकर कूड़ा फैंक देती थी। 12 मार्च को भी उक्त महिला ने कूड़ा फिर से निकालकर उसके घर के आगे रख दिया। भोली रानी ने इसका विरोध किया तो उक्त महिला, उसकी बेटी आस्था उर्फ काजल, लड़के कणोज उर्फ अमन, मोहल्ला निवासी बुध राम का बेटा रिंकू व जयकुश नामक युवक ने उस पर हमला कर दिया। 

खबरें और भी हैं...