समझौता कराने पहुुुंचे मायके वालों पर हमला, एक की मौत, तीन जख्मी
रामपुरा फूल| कस्बा फूल टाउन में घरेलू झगड़े में समझौता करवाने गए लड़की के मायके वालों पर लड़के वालों की तरफ से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान लड़की के मायके वालों की ओर से पहुुुंचे एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया जबकि पीड़ित लड़की समेत तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा में भर्ती करवाया गया। थाना फूल टाउन पुलिस ने इस संबंध में लड़की के पति समेत दो व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप कौर ने बताया कि उसका विवाह 8 साल पहले फूल टाउन निवासी किंदर सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनके तीन लड़के पैदा हुए। ससुर परिवार दहेज की मांग को लेकर अक्सर ही उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार की शाम उसके ससुर परिवार ने ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए नकद की मांग को लेकर उसके साथ फिर मारपीट की जिसकी सूचना उसने शनिवार सुबह अपने मायका परिवार को दी। मायके परिवार पंचायत को साथ लाकर उसके ससुर परिवार के साथ बात करनी चाही तो उसके ससुराल में देवर और पति ने मिलकर उनके मायके वालों पर हमला कर दिया जिस कारण उसके रिश्तेदारी में ताया लगते लक्ष्मण सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका भाई और उसका दोस्त गंभीर जख्मी हो गए। पुलिस ने कुलदीप के पति किन्दर सिंह, ससुर नेक सिंह व देवर हरजिन्दर सिंह पर केस दर्ज कर नेक सिंह व हरजिन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।