छात्राओं को करियर गाइडेंस व हेल्थ के प्रति किया सचेत
बठिंडा| स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकारी सीसे स्कूल गुलाबगढ़ में करियर गाइडेंस व हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार लगाया।। हेल्थ अवेयरनेस संबंधी रिसोर्स पर्सन मालवा फिजिकल कॉलेज के डीन रघुबीर चंद शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न शारीरिक शिक्षा कोर्स के बारे में जानकारी दी। टंगोरी कॉलेज चंडीगढ़ के एडमिशन सेल से पल्लवी कपूर व आईटीआई इंस्ट्रक्टर दर्शन सिंह ने छात्राओं को विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल सुनीता कुमारी ने छात्राओं को अपने कैरियर के प्रति सजग-सतर्क रहने का आह्वान किया।