पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में चुने बाबर सिंह काे डीईओ ने किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुने गए बाबर सिंह का शिक्षा विभाग ने सम्मानित किया। सरकारी सीसे स्कूल मौड़ कलां में डीईओ सेकंडरी हरदीप सिंह तग्गड़ विशेष तौर पर पहुंचे और विद्यार्थी बाबर सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया और स्कूल स्टाफ को मुबारक देते हुए शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार का सरकारी स्कूलों में पढ़ते बच्चों को ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए आभार जताया। डीईओ हरदीप सिंह तग्गड़ ने कहा कि बाबर जैसे विद्यार्थियों की कार्यशैली को देखकर जिले के अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे प्रेरित होंगे। बाबर सिंह बुर्ज मानसा गांव के साधारण किसान गुरजंट सिंह का बेटा है जोकि सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। प्रिंसिपल दर्शन सिंह ढिल्लों, क्लास इंचार्ज अमिता खिल्लन, लेक्चरर बायो व स्कूल स्टाफ की अगुवाई में बाबर सिंह की कार्यशैली में आए निखार की बदौलत बाबर सिंह जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे विकसित देश में जाने के लिए एमएचआरडी नई दिल्ली की ओर से जापान जाने को चुना गया। पूरे पंजाब से 8 विद्यार्थियों का चुनाव जापान के लिए हुआ।

बाबर सिंह का सम्मान करते हुए डीईओ हरदीप सिंह तग्गड़।
खबरें और भी हैं...