पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुष्कर्म मामले में पीओ महिला को वर्धमान पुलिस ने किया अरेस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा|थाना कैनाल काॅलोनी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में भगोड़ा चल रही गांव घुम्मन कलां की रहने वाली महिला वीरपाल कौर को गिरफ्तार किया है। वर्धमान चौकी इंचार्ज एसआई गणेश्वर कुमार ने बताया कि महिला पर दो मामले दर्ज थे, जोकि पूर्व दो सालों से पीओ चल रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित महिला दीप नगर में घूम रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को दीप नगर के रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया गया। वीरपाल कौर के खिलाफ साल 2017 में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करवाने के मामले में साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था।
खबरें और भी हैं...