पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन के गेट पर बैठे बठिंडा के क्रिकेटर हैप्पी की जींद के पास गिरने से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली से बठिंडा अा रहे 17 साल के क्रिकेट खिलाड़ी हैप्पी की 14625 छिंदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरने पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया और उसको सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा कर परिजनों को इसकी सूचना दी है। बठिंडा का हैप्पी साथियों के साथ गाजियाबाद में क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गया हुआ था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण वह टूर्नामेंट रद्द कर दी गई। इसके बाद शनिवार को वह अन्य साथियों के साथ दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से 14625 छिंदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर बठिंडा के लिए चल पड़े। ट्रेन चलने पर हैप्पी ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर सो गया। जब ट्रेन बिशनपुरा स्टेशन से निकली तो हैप्पी उठ गया और अपने दोस्तों को बोला कि वह बाथरूम जा रहा है। बाथरूम के बाद हैप्पी बोगी की सीढ़ियाें पर बैठ गया। जब ट्रेन भिवानी रोड गेट नंबर 109-10 के बीच पहुंची तो अचानक हैप्पी सीढ़ी से फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे जा गिरा। इससे हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की सूचना मिलने पर ट्रेन भी रुक गई। उसके बाद हैप्पी को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।

बाथरूम के बाद सीढ़ियाें पर बैठ गया था : अाकाश

हैप्पी के दोस्त आकाश ने बताया कि हैप्पी तो बाथरूम करने के लिए गया था, वह बोगी की सीढ़ियाें की तरफ कब गया, किसी को नहीं पता चला। उनको ट्रेन से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, तभी उन्हें हैप्पी को संभाला। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मंगतराम ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखकर हादसे की सूचना परिजनों को दी है।

खबरें और भी हैं...