पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर के आगे गालियां देने से रोका तो पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| नरूआणा गांव में एक युवक से मारपीट करने के मामले में सदर पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान बिल्लू सिंह वासी नरूआणा के तौर पर हुई है।

थाना सदर के एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि गांव नरूआणा के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने शिकायत देकर बताया कि 12 मार्च को गांव नरूआणा के रहने वाला बिल्लू सिंह उसके घर के आगे किसी को गालियां देकर बात कर रहा था। जब बिल्लू के घर में उसकी शिकायत करने के गया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी बिल्लू सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...