सोसायटी के रक्तदानी सदस्यों ने दो मरीजों के लिए रक्तदान किया
शहीद जरनैल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से निजी अस्पताल में दाखिल दो जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। सोसायटी प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल में दाखिल मरीज जोगिंदर सिंह वासी बठिंडा ब्लड की कमी होने के कारण इलाज दौरान रक्त की जरूरत पड़ने पर सोसायटी की ओर से 1 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया गया। एक अन्य मरीज तेजिंदर सिंह वासी बठिंडा को प्लेटलेट्स कम होने के कारण इलाज दौरान रक्त की जरूरत पड़ने पर सोसायटी की ओर से 1 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया गया। उक्त दोनों मरीजों के लिए सोसायटी के रक्तदानी सदस्य परमिंदर सिंह और जगमीत सिंह की तरफ से गई।
मरीजों के लिए किया इमरजेंसी खूनदान
बठिंडा|लाइफ सेविंग हेल्थ केयर सोसाइटी बठिंडा के इमरजेंसी रक्तदान यूनिट ने अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल दो मरीजों के लिए खून उपलब्ध करवाया। संस्था के प्रधान सचिन शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में दाखिल मरीज को इमरजेंसी रक्त की जरूरत थी। इस पर संस्था की ब्लड टीम के सदस्य लव ननचहल और उनके पिता ने ब्लड बैंक में पहुंचकर खूनदान किया। इस मौके पर सोसाइटी प्रधान सचिन शर्मा, करमजीत सिंह आदि मौजूद थे।