पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिवार के साथ व्यापारी लापता, घर में छोड़े नोटिस में 4 लोगों का नाम बताकर लिखा- हमारे बाद घाटा इनसे वसूलें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा निहाल सिंह वाला में व्यापारी के घर के बाहर पहुंची पुलिस टीम। - Dainik Bhaskar
कस्बा निहाल सिंह वाला में व्यापारी के घर के बाहर पहुंची पुलिस टीम।
  • परिचितों को हिमाचल में माता दर्शन की जाने की कहकर निकला है परिवार
  • परिवार में कारोबारी, पत्नी, बेटे-बहू और इनके बच्चों को मिलाकर 6 लोग हैं

मोगा. मोगा जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला से एक कारोबारी परिवार के साथ 2 दिन से लापता है। परिचितों को सभी हिमाचल में माता के दर्शन करने की कहकर गए थे, लेकिन मामले उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब घर पर चस्पा नोटिस में चार लोगों के नाम लिखे मिले। इन नामों के उल्लेख के साथ व्यापारी के परिवार ने लिखा है, 'हमारे बाद घाटा इनसे वसूलें'।

परिवार में तरसेम लाल, पत्नी संतोष रानी, बेटे वरुण, कृष्ण लाल, कृष्ण लाल की पत्नी व दो मासूम बच्चे शामिल हैं। 60 वर्षीय व्यापारी तरसेम लाल का परिवार 10 मार्च को पहचान के लोगों को यह कर गया कि वे हिमाचल में माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। बुधवार को उनकी गाड़ी उनके शैलर के अंदर खड़ी पाई गई, जबकि परिवार के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल रहा है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के मोबाइल भी बंद बता रहे हैं।

सूत्रों से यह भी पता चला है कि इस परिवार के करीब 7 शैलर है। जाने से पहले यह परिवार अपनी कोठी में नोटिस लगाकर गया है। इसमें 4 व्यक्तियों के नाम लिखे हैं। लिखा है कि हमारे बाद शैलरों में पड़ा घाटा इनसे वसूला जाए। व्यापारी के ससुरालवालों ने संपर्क न होने पर उनके पड़ोसी को फोन कर उनके घर भेजा तो पता चला सब गायब हैं।

मामले की जांच चल रही है
एसपी रतन सिंह बराड़, डीएसपी मनजीत सिंह व थाना मुखी जसवंत सिंह द्वारा शैलर व कोठी में जाकर में जाकर जांच की जा रही है। जबकि लोगों द्वारा इस मामले को लेकर अलग-अलग बातें बताई जा रही हैं। एसपीएच रतन सिंह बराड़ ने कहा कि व्यापारी परिवार गायब है। इस संबंधी पुलिस जांच में जुटी है। व्यापारी तरसेम लाल के ससुराल वालों ने पहले उनके पड़ोसियों को फोन करके घर में जाने की बात कही थी।

खबरें और भी हैं...