कैबिनेट मीटिंग 16को, मिलेगी खाली पद भरने को मंजूरी
चंडीगढ़ | पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक 16 मार्च सोमवार को होगी। 16 मार्च को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष भी पूरे हो रहे हैं, इसलिए पंजाब सरकार इस दिन कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है। इनमें सबसे अहम प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों काे भरने का फैसला होने की संभावना है। सरकार ने इसके लिए विभिन्न विभागों से खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांग लिया है। इसके अध्ययन के बाद सरकार कैबिनेट में इस पर मुहर लगाएगी। यह कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में ईटीटी टेट और बीएड टेट पास अध्यापकों के 5000 हजार पद भरने की मंजूरी की संभावना है।