पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब के भले को महलों से निकलें कैप्टन अमरिंदर: प्रो. लक्ष्मीकांता चावला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा|पंजाब की शिअद-भाजपा सरकार में स्वास्थ मंत्री रहीं लक्ष्मीकांता चावला ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजनीतिज्ञ की मर्यादा व उन्हें संविधान की शपथ याद दिलाते हुए कहा कि पंजाब के लोगों के भले के लिए लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि को अपने महलों से निकलकर जमीन पर आना होगा ताकि लोगों के सुख-दुख के साथ उनकी दशा को देख सकें। पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि बादल एक ऐसे जननेता रहे हैं जिन्होंने हमेशा जनता के बीच रहकर उनका हालचाल जानने के साथ उनकी बातें सुनने को तरजीह दी है, जिससे कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीख लेने की जरूरत है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो कांग्रेस को 2022 में इसकी कीमत चुकानी होगी। बठिंडा में महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वीर कालोनी निवासी सुरेश कुमार के घर मिलने के लिए पहुंची थीं।
खबरें और भी हैं...