पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार सवार पुलिस कर्मचारी ने कुचले एक्टिवा सवार, 1 की माैत, 2 गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजिंद्रा कॉलेज के पास एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी कार एक्टिवा सवार तीन लोगों पर चढ़ा दी। हादसे में एक्टिवा सवार एक लड़की की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए। राहगीरों ने कार चालक पुलिस कर्मचारी को काबू करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को अमरपुरा बस्ती निवासी गुरप्रीत सिंह, रोजी तथा रिंपी वासी अमरपुरा बस्ती के साथ बाल्मीक चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। राजिंद्रा कॉलेज के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार एस्टीम कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी और मौके से भगा ले गया। हादसे में 27 वर्षीय रोजी की मौत हो गई जबकि विक्की व रिंपी कौर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गांव भूंदड़ से एक अन्य बिंदर सिंह भी था। उक्त एस्टीम कार पहले भागू रोड पर उसे कट मारकर आई थी और जैसे ही उक्त कार राजिंद्रा कॉलेज के पास पहुंची उसने तेजी से कट मारते हुए एक्टिवा पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने तुरंत कार पर सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। आरोपी चालक ने हड़बड़ाहट में पहले कचहरी रोड पर गाड़ी मौड़ दी लेकिन वहां जाम होने कारण उसकी गाड़ी जाम में फंस गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों की मदद से आरोपी कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर डिप्टी को फोन करने की बात कहकर लोगों पर धौंस जमाने का भी प्रयास किया।

कारचालक को लोगों ने पकड़ा व पुलिस के हवाले कर दिया।
खबरें और भी हैं...