धमकी देने के आरोप में बाप-बेटे पर केस दर्ज
बठिंडा| थाना फूल के अधीन पड़ते गांव सेलबराह में स्थित एक दुकान के आगे तोड़फोड़ करने व दुकान मालिक को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बाप बेटे खिलाफ केस दर्ज किया है। लवप्रीत कौर प|ी सुखदेव सिंह निवासी सेलबराह ने थाना फूल पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बीती 24 जनवरी 2020 को आरोपी बलदेव सिंह तथा राजदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी सेलबराह उसकी दुकान आगे बनी थड़ी की इंटे तथा दीवार में तोड़फोड़ कर इंटे चोरी कर ले गए। इस संबंध में जब वो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को कंपलेंट करने थाने जा रही थी तो रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया तथा उसे जान से मारने की धमकियां भी दी।