पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिप्टी स्पीकर के सुरक्षा कर्मी पर छेड़छाड़ का केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| थाना सिविल लाइन इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक पुलिस मुलाजिम पर ही छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरवीर सिंह निवासी वजीरपुर भूमा (जिला फाजिल्का) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार उक्त पुलिस मुलाजिम पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी की सुरक्षा में तैनात है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन रविन्द्र सिंह के अनुसार एक दिन पहले एक नाबालिग लड़की ने बयान दर्ज करवाया था कि उक्त आरोपी ने उससे अश्लील हरकतें की हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के अधीन मामल दर्ज कर उसे कल गिरफ्तार कर लिया था।
खबरें और भी हैं...