एनआरआई पति पर दहेज प्रताड़ना और ठगी का केस
बठिंडा|थाना दयालपुरा पुलिस ने एक एनआईआई व्यक्ति पर शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने और शादी करने के बाद प|ी काे छोड़कर विदेश भागने के मामले में केस दर्ज किया है। गांव भगता भाईका के रहने वाले राजिंदर बराड़ ने दयालपुरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी प्रभजोत कौर की शादी मोगा के गांव दारापुरा के रहने वाले एनआरआई सुखदेव सिंह के साथ हुई थी। शादी से पहले सुखदेव सिंह व उसके परिजनों 35 लाख रुपये की डिमांड की थी। आरोपियों से शादी से पहले वादा कियाथा कि वह शादी के बाद लड़की को विदेश ले जाएंगे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद आरोपियों ने दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी से उसके ससुरालियों ने 10 लाख रुपए मांगे जब उसकी बेटी ने उक्त राशि देने में असमर्थता जताई तो उसके ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सुखदेव सिंह अपने परिवार के साथ कनाडा चला गया, यहां से आरोपी ने उसकी बेटी को तलाक का नोटिस भेज दिया।