श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में होली महोत्सव गौर जयंती मना
बठिंडा| अग्रवाल कॉलोनी स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर सोमवार को श्री चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव महोत्सव मनाया गया। गौर जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक श्री चैतन्य चरितामृत का पाठ किया गया जबकि सांय 6.30 से लेकर 7.30 बजे तक श्री चैतन्य महाप्रभु जी का पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया। भक्तगण ‘गौर निताई, गौर निताई, भजो निताई गौरांग राधे श्याम भजो हरे कृष्ण हरे राम, भजो गौरांग भजो गौरांग भजो गौरांग का नाम रे महामंत्र के साथ कीर्तन किया। महाअभिषेक के बाद ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया और श्रद्धालुओं को फलाहार प्रसाद वितरित किया गया।