ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 14 वाहन चालकों के चालान, 3 इंपाउंड किए
भुच्चो मंडी| ट्रैफिक पुलिस भुच्चो के इंचार्ज केवल सिंह व पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदर्शन सिंह ने फव्वारा चौक में नाका लगा कर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले लोगों के चालान काटे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले, बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे चलाने वाले, व्हीकलों पर हुल्लड़बाजी करने वालों और 18 वर्ष की उम्र से कम के वाहन चालकों को किसी कीमत पर भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने परिजनों से अपील की कि वह अपने 18 वर्ष की उम्र से कम के बच्चों को व्हीकल न चलाने दें और शहर वासियों को अपील की कि समाज विरोधी अनसरों को नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। इस मौके सिटी ट्रैफिक इंचार्ज केवल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले 14 वाहन चालकों के चालान काटे गये जबकि बिना कागजात के 3 वाहनों को इंपाउंड किया गया।