पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चरणजीत सिंह बने कमला नेहरू वेलफेयर सोसायटी के प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| कमला नेहरू वेलफेयर सोसायटी की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अहम बैठक कॉलोनी में बीती शाम हुई। जनरल हाउस की बैठक में सभी कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। बैठक में जरनैल सिंह ने सभी का स्वागत किया जबकि निर्भय सिंह ने बीते साल में किए कामों की रिपोर्ट पढ़ी। एचएस पुरी, मनोहर लाल, आशा गुप्ता ने नई कमेटी का चुनाव करवाया। कॉलोनी निवासियों ने अपने-अपने ब्लॉक से दो-दो सदस्य नामांकित करके कुल 16 सदस्य चुने जिनमें से चरणजीत सिंह साहनी को प्रधान बनाया गया जबकि कुलदीप गोयल उपप्रधान, जरनैल सिंह महासचिव, आशा गुप्ता सहायक सचिव, राजकुमार गर्ग कोषाध्‍यक्ष तथा निर्भय सिंह मान को संरक्षक बनाया गया। पीएन गर्ग ने कमेटी का आभार जताया।
खबरें और भी हैं...