जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार पर केस दर्ज
बठिंडा| मंडी रामपुरा में स्थित मकान की सांझी दीवार को ताेड़ने तथा विरोध करने वाले व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। अजे कुमार निवासी मंडी रामपुरा ने थाना सिटी रामपुरा पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बीती 9 मार्च को आरोपी इंदरजीत जेठी, बलजीत जेठी, प्रदीप जेठी तीनो सगे भाई तथा कार्तिक पुत्र प्रदीप जेठी निवासी रामपुरा मंडी ने मिलकर उसके मकान की सांझी दीवार को तोड़कर जबरन उसमें दरवाजा बना लिया। जब उसने इस बात के लिए आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकियां दी।