चाइल्ड लाइन ने महिलाओं को अपने अधिकारों लेने को किया प्रेरित
बठिंडा|स्त्री एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन की टीम ने होली का त्योहार डिस्ट्रिक्ट चिल्ड्रन होम में मनाया। बच्चों को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों के पेंटिंग, रेस व चेयर गेम मुकाबले करवाए गए। चिल्ड्रन होम स्टाफ, चाइल्ड लाइन टीम मेंबर सुखवीर, टीना, रमनदीप व मनप्रीत उपस्थित रहे। इसी कड़ी में चाइल्ड लाइन ने सिविल अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता सेमिनार कराया। चाइल्ड लाइन की कोआर्डिनेटर गुरजीत कौर ने बताया कि बच्चों के लिए टोल फ्री नंबर 1098 जारी किया है।