चिट्टा, शराब की तस्करी करते 7 लोगों को पकड़ा, तीन फरार, केस
जिला पुलिस ने चिट्टा, शराब की तस्करी करते 7 लोगों को पकड़ा है जब कि तीन लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। एसटीएफ के इंचार्ज एसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को टीम के साथ बीड़ तलाब रोड स्थित चिड़िया घर के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने बीड़ तलाब के रहने वाले जरनैल सिंह को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा थाना नथाना के हवलदार जसकरण सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर गांव नथाना में छापेमारी कर 80 लीटर लाहन बरामद की गई, जबकि गांव नथाना का रहने वाला आरोपी भगवान सिंह मौके से फरार हो गया।
इसी तरह थाना तलवंडी साबो के हवलदार भूपिंदर सिंह ने गांव सिंगो में की नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार गुरदित्ता सिंह व अमृतपाल सिंह को रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 70 बोतल शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार के उनकी पूछताछ पर गांव सिंगो के रहने वाले हरप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है। थाना संगत के हवलदार रणधीर सिंह ने भी गांव कुटी किशनपुरा के पास की नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार गांव कुटी किशानपुरा के रहने वाले रोहिया सिंह व बोहड़ा सिंह को 36 बोतल शराब के साथ काबू किया। हवलदार मंदर सिंह गांव राम निवास का रहने वाला अजमेर सिंह को उसके घर में रेड कर 40 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना बालियां वाली के एएसआई चरणजीत सिंह ने गांव बालियां वाली के रहने वाले बख्शीश सिंह के घर पर रेड कर 40 लीटर लाहन समेत एक चालू भट्ठी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।