जलभराव, लावारिस पशुओं पर कंट्रोल,िवकास कार्य पूरे करवाने को 8 जोन में बांटा शहर
नगर निगम हाउस के कार्यकाल के पूरा होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व पूर्व पार्षदों सहित करीब 40 लोगों के एक डेलीगेशन ने कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के साथ मीटिंग की। मीटिंग में कांग्रेस नेता ने मानसून में जलभराव को खत्म करने, शहर में करीब 24 हजार स्क्रीनिंग चैंबर्स (रोड गली) की सफाई त्रिवेणी से करवाने, लावारिस पशुओं पर कंट्रोल तथा वार्डों में लंबित पड़े विकास कार्यों को पूरा करना तथा नहर साइडिंग ग्रीन एरिया में पार्क विकसित करने जैसे मुद्दे उठाए। वहीं कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने मानसून के जलभराव को रोकने को चल रहे कामों की कांग्रेस डेलीगेशन को जानकारी देने के अलावा शहर जोन में बांट विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दे दिए हैं। बड़ी समस्या जलभराव के समाधान को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुद्दा उठाया। पिछले वर्ष 178 एमएम बारिश के बाद शहर के नुकसान का आंकलन नेता नहीं कर सके, लेकिन इस बार शहर की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस नेताओं के बयान के बाद जुलाई माह में मानसून से पहले शहर में जलभराव के समाधान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं जिसमें संजय नगर छप्पड़ गहरा करने के बाद, डीएवी छप्पड़ की डिसिल्टिंग के बाद पावर हाउस रोड पर राइजिंग मेन डालने के काम को गति दी जा रही है। कांग्रेस के पास अपने वादे पूरा करने को 109 दिन बाकी बचे हैं
10 करोड़ के अधिक के िवकास कार्य चल रहे हैं
शहर के सभी वार्डों में चल रहे विकास कार्याे को समय पर पूरा करना निगम के लिए बड़ा चैलेंज होगा। वर्तमान में 10 करोड़ के अधिक के विकास कार्यों पर काम चल रहा है। वहीं कांग्रेस ने विभिन्न वार्डों में शुरू होने वाले कामोेेेें को लेकर भी कमिश्नर शेरगिल से चर्चा की ताकि जरूरत अनुसार वार्डों में काम शुरू करवाने को टेंडर लगाए जा सकें। डेलीगेशन में चेयरमैन केके अग्रवाल, अशोक प्रधान, टहल सिंह संधू, राजन गर्ग, मास्टर हरमंदर सिंह, राजू सरां, हरविंदर लड्डू, जुगराज सिंह, शाम लाल जैन, अश्वनी बंटी, प्रदीप गोयल, जसबीर जस्सा व सोनू ओबराय आदि शामिल हुए।
लोगों की मदद के लिए स्थापित होगा हेल्प डेस्क
शहर के कांग्रेस नेताओं का एक डेलीगेशन बुधवार को शहर के विकास कामों के लिए मिलने आया जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत हुई। मानसून से पहले जलभराव को कंट्रोल करने को निगम संजय नगर छप्पड़ गहरा कर चुका है व आगे काम शुरू किया जा रहा है। डीएवी छप्पड़ की आगे डिसिल्टिंग शुरू की जा चुकी है। वहीं पावर हाउस रोड पर राइजिंग मेन बिछाने का काम चल रहा है। शहर की रोड जालियों को साफ करने का काम जल्द शुरू किया जा रहा है। वहीं मेजर प्वाइंटस पर भी डिसिल्टिंग की जाएगी। लोगों की मदद के लिए निगम में एक हेल्प डेस्क की स्थापना वीरवार तक कर दी जाएगी। मेरा टारगेट शहर में जारी विकास कार्यों को तय समय के भीतर पूरा करवाना है। बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, कमिश्नर, निगम
जल्द 24 हजार रोड जालियों की शुरू होगी सफाई
पिछले मानसून में लगातार बारिश से बठिंडा वासियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा, यहां तक की प्रशासनिक अधिकारी भी इसकी मार से नहीं बच सके। निगम व सीवरेज अधिकारियों द्वारा समय रहते डिसिल्टिंग का कार्य पूरा नहीं करवाए जाने के चलते सड़कों से कई दिनों तक पानी नहीं निकल सका। वहीं मानसून के बाद हुई हाउस मीटिंग में रोड जालियों की सफाई का मुद्दा तत्कालीन शिअद व कांग्रेस पार्षद सहित सी. डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा उठाए जाने के बाद निगम ने अपने स्टाफ ने करीब 24 हजार रोड जालियों की सफाई करीब दो माह में पूरी करवाई, लेकिन इस बार मानसून से पहले यह काम पूरा करने का टारगेट है।
सबसे पहले पानी की निकासी का हल करना है
हमारा बड़ा टारगेट मानसून से पहले शहर में जलभराव का हल करना है जिसमें काम चल रहा है। रोड जालियों को त्रिवेणी से साफ करवाने का प्वाइंट रखा गया है जिसमें इंकार करने पर निगम उस काम को करवा उनकी फीस काटे का सुझाव दिया है। वहीं वार्डों में होने वाले कामों की लिस्टें मांगी गई हैं ताकि निगम से काम करवा जा सकें। नहर साइड पार्क का प्वाइंट मैने पुन उठाया है ताकि निगम अड़चनें दूर कर वहां काम शुरू कर सके। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल से फंड मिलने के वायदे के बीच हमारा पूरा टारगेट समस्याओं के हल पर रहेगा। कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल से यह मीटिंग बिल्कुल सकारात्मक रही है।
जगरूप गिल, व पूर्व नेता विपक्ष, नगर निगम, बठिंडा
कमिश्नर बोले-मेरा टारगेट चल रहे विकास कार्याें को समय पर पूरा करवाना है
नहर पार्क के लिए जंगलात विभाग से होगी चर्चा
शिकायत निवारण कमेटी में वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के समक्ष नहर साइडिंग लगे पेड़ों में पार्क बनाने का सुझाव के अप्रूव होने के बाद निगम जंगलात विभाग से इस पर किसी समय मीटिंग कर दिक्कतों को दूर करने की कार्यवाही कर सकता है। शहर में लावारिस पशुओं की वजह से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए इसके समाधान को लेकर भी कांग्रेस नेताओं से कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल से बातचीत की। कांग्रेस नेताअों के अनुसार शहर में इस समय हजारों की संख्या में लावारिस जानवर घूम रहे हैँ जिससे पूरा शहर बुरी तरह त्रस्त है तथा इसके समाधान को जुटने के बाद ही कोई राहत शहर को मिल सकती है।