सिलाई, कढ़ाई व कंप्यूटर कोर्स के लिए क्लासें 1 अप्रैल से
बठिंडा|पंजाब सरकार की ओर से 18 से 40 साल के जरूरतंमद दिव्यांग पांचवीं पास लड़के व लड़कियों के लिए मुफ्त सिलाई, कढ़ाई जबकि दसवीं पास के लिए कंप्यूटर कोर्स की कक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर डॉ. तेअवासप्रीत कौर ने बताया कि यह क्लासें सिविल लाइन गेट नंबर 3 रेडक्रास बिल्डिंग स्थित दफ्तर सुपरिटेंडेंट वोकेशनल रिहेबलिटेशन सेंटर में लगाई जाएंगी। शिक्षार्थियों को सिखलाई के दौरान 2000 रुपए प्रति महीना वजीफा भी दिया जाएगा। जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर ने शिक्षार्थियों से इन कोर्स का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आह्वान किया। ज्यादा जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 0164-2222480, 94636-25112, 99889-20786, 94630-67737 पर संपर्क करें।