माल विभाग के रिकार्ड से छेडछाड़ के मामले की डीसी को दी शिकायत
बरेटा| सब तहसील बरेटा के फर्द केंद्र में मिलीभगत के साथ कुछ शातिर दिमाग के व्यक्तियों की ओर से पैसे कमाने की नीयत के साथ माल विभाग के रिकार्ड में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत बरेटा के एक व्यक्ति की ओर से माल विभाग अाैर डिप्टी कमिशनर मानसा के पास किए जाने की
जानकारी मिली है।
इस बात की भी चर्चा है कि फर्द केंद्र में उच्च पद पर नियुक्त एक व्यक्ति स्थानीय कस्बे का निवासी है जो लंबे समय से एक सीट पर काम करता आ रहा है अाैर इस कर्मचारी की जब कही बाहर तबादले की बात होती है तो वह राजनीतिक नेताओं का सहारा लेकर फिर यहां टिकने में कामयाब हो जाता है जबकि सरकार के नियमों अनुसार निर्धारित समय सीमा से अधिक समय एक सीट पर कोई व्यक्ति तैनात नही रह सकता।
यह भी पता चला है कि किसानों की ओर से फर्द लेते समय उनके नाम भी बदल चुके है,जैसे बरखा राम से बचना राम हो चुका है। इसके अलावा अन्य कई किसानों के नाम ही बदल दिए जा रहे हैं। क्षेत्र के इंसाफ पसंद लोगों की मांग है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। डिप्टी कमिशनर मानसा गुरपाल सिंह चहल के साथ बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त मामला अभी उनके नोटिस में नहीं आया है और यदि आता है तो इसकी जांच करवाने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होगी।