पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की निंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की जिला कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान भूपिंदर शर्मा ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग उठाई है। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार के इस फेसले से सभी वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे और आम आदमी का जीना दूभर हो जाएगा। देश वैसे ही इस समय गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है, किसान खुदकुशी कर रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है और तरक्की की रफ्तार बेहद धीमी है। मोदी सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को रियायतें दे रही है, दूसरी ओर छोटे व्यापारी व किसानों को मामूली कर्जा अदा न करने पर थाने पहुंचा दिया जाता है और जमीन कुर्क करने की धमकियां दी जाती हैं।
खबरें और भी हैं...