पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा मोनी कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स मीट करवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भुच्चो मंडी| बाबा मोनी जी ग्रुप आॅफ कॉलेजज में वार्षिक एथलेटिक्स मीट करवाई गई। केसर सिंह धलेवां मुख्य महमान के तौर पहुंचे। मैनेजिंग डायरेक्टर लखवीर सिद्धू और काॅलेज एडमिनिस्ट्रेटिव कुलवीर सिद्धू ने छात्रों की हौसला अफजाई की। 400 मीटर दौड़ में संदीप कौर ने पहला स्थान, तनवीर कौर ने दूसरा स्थान, निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाॅट पुट में मंगलजीत ने पहला स्थान, मनदीप कौर ने दूसरा और लवदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्क थ्रो में लवलदीप कौर ने पहला स्थान, धर्मप्रीत कौर ने दूसरा स्थान और कुलविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेस्ट एथलीट का अवार्ड बीए भाग तीसरा की छात्रा पिंकी कौर ने जीता। बेस्ट हाऊस की पोजीशन रेड हाऊस ने जीती।
खबरें और भी हैं...