जंडवाला स्कूल में कैरियर व हेल्थ गाइडेंस सेमिनार कराया
बठिंडा| शहीद नायब सूबेदार करनैल सिंह सरकारी सीसे स्कूल जंडावाला में शिक्षा विभाग की हिदायतों के अनुसार कैरियर व हेल्थ गाइडेंस सेमिनार कराया गया। डॉ. हरसिमरत कौर, एडवोकेट अमनदीप कौर, स्पेशल एजुकेटर सुमन शर्मा, प्रिंसिपल गीता रानी खेमुआना, प्रिंसिपल राजिंदर कौर जंडांवाला ने विद्यार्थियों को जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का सामना करके काबिल इंसान बनने का आह्वान किया। मंच संचालन गाइडेंस कौंसलर पूजा रानी ने किया। सेमिनार में गगनदीप कौर, सुमनदीप कौर, अनु बाला व समूह स्टाफ ने योगदान दिया।