गुरु गोबिंद सिंह काॅलेज में महिला दिवस पर समागम करवाया
तलवंडी साबो| गुरु गोबिंद सिंह डिग्री काॅलेज के एनएसएस विभाग की तरफ से प्रिंसिपल डाॅ. रणबीर सिंह किंगरा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल इंदरजीत कौर बराड़, संत कबीर काॅलेज, भुच्चो खुर्द बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। काॅलेज की लड़कियों ने प्रो. रजनी, प्रो. सेवक और प्रो. गुरप्रीत के दिशा निर्देश के अंतर्गत अलग-अलग प्रोग्राम पेश किए। इंद्रजीत बराड़ ने अपने भाषण में महिलाओं को अपने बलबूते पर समाज में नई सृजनात्मक क्रियाएं करने के लिए प्रेरित किया। कालेज में से महकप्रीत कौर बी ए भाग दूसरा को साल की काबिल लड़की का मान दिया गया। प्रो. कमलजीत कौर की तरफ से मंच का संचालन किया गया। प्रो. प्रितपाल की तरफ से समूचे प्रोग्राम की रूप रेखा तैयार की गई।