पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएए/ एनअारसी के खिलाफ संविधान बचाओ मंच पंजाब का मोर्चा 25वें दिन में शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानसा| संविधान बचाओ मंच पंजाब के मोर्चे के 25वें दिन संबोधित करते सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन के केंद्रीय नेता का. राजविंद्र सिंह राणा ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संघी टोले की दहशतगर्दी फिर अमन चैन खराब करने पर तुली हुई है। सीपीआई के नेता कृष्ण चौहान,भाकियू डकौंदा के नेता महिंद्र सिंह, प्रगतिशील महिला सभा के राष्ट्रीय काउंसलर नरिंद्र कौर बुर्ज हमीरा, पंजाब किसान यूनियन के नेता रुलदू सिंह मानसा, गोरा सिंह भैणीवाघा, क्रांतिकारी किसान यूनियन के केवल अकलिया ने कहा कि देश के लोग अगर अपने खून पसीने की कमाई में से करोड़ों रुपये के टैक्स सरकारों को भुखमरी, बेरोजगारी, असुरक्षा, बदअमनी, अनपढ़ता की भट्ठी में जल रहे हैं और भाजपा नागरिकता शोध कानून के जरिए एनआरसी, एनपीआर व सीएए जैसी परतें बनाकर फिरकू जहर बिखेर रही है जिसका लोग 25 मार्च को लुधियाना में वामपंथी, इंसाफ पसंद लोगों द्वारा की जा रही रैली के जरिये जवाब देंगे। उन्होंने जनता को 25 मार्च की इस रैली में पहुंचने की अपील की।
खबरें और भी हैं...