कोरोना आशंकित काे अस्पताल से मिली छुट्टी
बठिंडा| अस्पताल में पिछले तीन दिनों से भर्ती कोरोना वायरस के आशंकित व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद डॉक्टर ने आइसोलेशन वार्ड से उसको डिस्चार्ज कर दिया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और विदेश से लौटने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए है। वहीं डीसी द्वारा विभागाधिकारियों की एक आपात मीटिंग ली। जिसमें आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। पिछले दिनों मलेशिया से वापस बठिंडा लौटे व्यक्ति को खांसी, जुकाम व गले की दिक्कत के चलते सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया था। मरीज का ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली स्थित लेबोरेट्री में भेजा गया था। शुक्रवार देर रात्रि उसके ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।