पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से बचाव की दी जानकारी अधिकारियों के साथ बैठकों का दौरान जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा। जिला प्रशासन व सेहत विभाग शहर को कोरोना वायरस से बचाने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में डीसी बठिंडा की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। वहीं सेहत विभाग के अधिकारियों व मेडिकल अफसरों द्वारा गठित की गई टीमों व संबंधित कर्मचारियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता संबंधी बैठकें लगातार जारी हैं। वीरवार को डीसी बठिंडा बी श्रीनिवासन ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर तरह के उपाय किए जा रहे हैं। वहीं सेहत विभाग की तरफ से गठित की गई विशेष टीम द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस का लक्षण दिखाई दें या पता लगे तो वह सिविल अस्पताल के 0164 -2212501 नंबर से संपर्क कर जानकारी दे सकता है।
खबरें और भी हैं...