पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस संबंधी विद्यार्थियों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| कोरोना वायरस प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में शिक्षाण संस्थानों में जागरूकता कैंप और मीटिंग कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर इंस्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेंट और महाराजा रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेहत विभाग की टीम द्वारा जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप दौरान डाॅ. गुनबीरपाल सिंह सिद्धू, कुलवंत सिंह डिप्टी मास मीडिया अफसर और जसविन्दर शर्मा ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते बताया कि कोरोना वायरस एक नया वायरस है। इस वायरस से बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होती है। यदि कोई व्यक्ति किसी संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया है तो वह भी तुरंत सेहत विभाग से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें।
खबरें और भी हैं...