पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कौंसिल रामपुरा के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामपुरा फूल| मार्च-2015 में गठित नगर कौंसिल रामपुरा फूल का कार्यकाल शुक्रवार सायं समाप्त हो गया। कार्यकाल समाप्त होने से पहले आज सुबह रखी गई जनरल हाउस की दोनों बैठकें पार्षदों की आपसी धड़ेबंदी की भेंट चढ़ गईं जिसके कारण अंतिम दिन भी मीटिंग नहीं हो पाई। सूत्रों की मानें तो ज्यादातर पार्षदों के पास मीटिंग का एजेंडा मीटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले ही पहुंचा था। जबकि विभागीय नियमानुसार एमरजेंसी मीटिंग बुलाने के लिए भी कम से कम चौबीस घंटे पहले मीटिंग का एजेंडा भेजना जरुरी होता है।
खबरें और भी हैं...