सीपी पेरा ताइक्वांडो ट्रायल 15 मार्च को
सीपी पेरा ताइक्वांडो पंजाब की ओर से नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा रही है। इनके चयन के लिए 15 मार्च को बठिंडा पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ट्रायल लिए जा रहे हैं। पंजाब के ट्रायल कोच प्रिंस कुमार व प्रधान राकेश कुमार की अगुवाई में मॉडल टाउन फेज थ्री दादा पोती पार्क के सामने स्थित गुंजन एकेडमी में लिए जाएंगे। ट्रायल में सीपी, एमआर और हैंडीकैप्ड कैडेट, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर ब्वायज-लड़कियां भाग ले सकेंगे। ट्रायल क्लियर करने वाले खिलाड़ी 28 व 29 मार्च को सोनीपत में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।