साइकिल सवार ट्रेन की चपेट में आने से कटा, गई जान
अमरपुरा बस्ती के पास स्थित दिल्ली फाटक से निकल रहा एक साइकिल सवार ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अजैब सिंह वासी गली नंबर 7 अमरपुरा बस्ती के तौर पर हुई है। जीआरपी ने परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सहारा जनसेवा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि दिल्ली फाटक के पास एक साइकिल सवार ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही संस्था के मेंबर जग्गा सिंह, हरबंस सिंह, अर्जुन कुमार व विक्की कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और जीआरपी को सूचित किया। मौके पर साइकिल सवार की मौत हो गई थी। जीआरपी के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि अजैब सिंह फाटक क्रास कर घर जा रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसे ट्रेन का पता नहीं चला। पुलिस ने धारा 174 के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।