कोरोना हार्ट के मरीजों के लिए घातक : डॉ. गुरदीप
एसएसडी गर्ल्स कॉलेज में बडीज ग्रुप की ओर से सेमिनार का आयोजन
एसएसडी गर्ल्स कॉलेज में बडीज ग्रुप की ओर से कोरोना वायरस जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डेपो-कम नोडल अफसर डॉ. गुरदीप सिंह ने कोरोना वायरस के लक्षण व इससे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि यह वायरस चीन में दिसंबर 2019 में अस्तित्व में आया। मास मीडिया अफसर जगतार सिंह ने कहा कि इस वायरस को नोबल कोरोना वायरस कहा जाता है। इससे बुखार होता है, खांसी व सांस लेने में तकलीफ होती है। यह वायरस हार्ट, ब्लड प्रेशर व शूगर के मरीजों के लिए ज्यादा घातक है। डिस्ट्रिक्ट बीसीसी कोआर्डिनेटर नरिंदर कुमार ने हैंडवॉश करने के तरीके व सेहतमंद खुराक के बारे में जानकारी देते हुए पैक्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, लेज, कुरकुरे आदि से परहेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों से परहेज करना सभी के लिए बेहद फायदेमंद है। मंच संचालन मोनिका कपूरा ने किया। एसएसडी विट के प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग, बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनु मल्होत्रा, समूह स्टाफ व विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण बातें बेहद ध्यान से सुनी। प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कौर तांघी ने मेहमानों का स्वागत किया जबकि बडीज ग्रुप के नोडल अफसर डॉ. सुमन बावा ने आभार जताया।
एसएसडी गर्ल्स कॉलेज में सेमिनार में पहुंची सेहत विभाग की टीम।