दोस्तों संग होली खेलते हुए बेहाश होकर गिरा, मौत
बठिंडा| मेहना चौक में एक व्यक्ति दोस्तों के साथ छत होली खेलते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर कार्रवाई कर लाश को परिजनों को सौंप दिया है।
अमित सिंगला छत पर होली खेल रहा था, होली खेलते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। दोस्तों ने इसकी सूचना पारिवारिक सदस्यों को दी। पारिवारिक सदस्यों ने सहारा जन सेवा वर्कर संदीप गोयल के सहयोग से गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार दौरान व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।