ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बठिंडा| संगत के पास बठिडा-डबवाली रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह कट गया। सहारा जनसेवा वर्कर विक्की कुमार और हर्षित चावला घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी थाना जीआरपी पुलिस को सूचना दी। एएसआई सौदागर सिंह टीम समेत दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त निर्मल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी गांव कुटी किशनपुरा के तौर पर हुई। पुलिस ने सहारा वर्करों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक मौर से परेशान चल रहा था जिस कारण उसने आत्महत्या की है।