478 को बांटी डिग्रियां, 14 को रोल आफ ऑर्नर
सरकारी राजिंदरा कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को बेहद मर्यादित अंदाज में कनवोकेशन का आयोजन किया गया। विशेष मेहमान वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल व पार्षद जीत मल ने 478 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया। कनवोकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन में फर्स्ट डिविजन हासिल करने वाले 151 विद्यार्थियों तथा ग्रेजुएशन कोर्स में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले 313 विद्यार्थी शामिल थे। वहीं एकेडमिक, कल्चरल व स्पोर्ट्स में अव्वल रहने वो 14 विद्यार्थियों को रोल आफ आर्नर से सम्मानित किया। इनमें शाइना सिंगला, शबनम रानी, कोमल मित्तल, मीनू, रमनदीप कौर, सिमरन औलख, गौरव बाघला, सुमन प्रीत कौर, गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, नवनीत चहल, अवतार सिंह, रघवीर सिंह, सोनिका, रजिया, अर्शप्रीत कौर, काजल तनेजा, बलविंदर कौर, रूपिंदर कौर व रमनदीप कौर शामिल हैं। वित्तमंत्री बादल ने कॉलेज के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया। प्रिंसिपल ज्योति प्रकाश ने मेहमानों का स्वागत किया और कॉलेज के सालाना अकादमिक रिपोर्ट पेश की। मंच संचालन प्रो. रछपाल सिंह ने किया। वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुरजीत सिंह ने विद्यार्थियों को शाबाशी देते हुए मेहमानों व सहयोगियों का आभार जताया।
वित्तमंत्री से डिग्री प्राप्त करती छात्रा।
सरकारी राजिंदरा कालेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राऐ। फोटो अश्वनी काका