पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेस्ट फैकल्टी को बिना शर्त रेगुलर करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी काॅलेजों में काम करते गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों को बिना शर्त रेगुलर करना समय की मुख्य जरूरत है। उक्त जिक्र बुद्ध राम हलका विधायक बुढलाडा आम आदमी पार्टी ने स्थानीय नेहरु मेमोरियल सरकारी काॅलेज में गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों की ओर से अपनी जायज मांगों के लिए की मुकम्मल हड़ताल मौके विद्यार्थियों अाैर अध्यापकों को संबोधित करते किया। उन्होंने कहा कि सरकारी काॅलेजों को सरकार नहीं बल्कि विद्यार्थी अाैर उनके माता-पिता चला रहे हैं क्योंकि गेस्ट फैकल्टी अध्यापकों को दी जाने वाले वेतन पीटीए फंड में से दिया जाता है। विधायक बुद्ध राम ने बताया कि वह पंजाब विधानसभा में इस मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सरकार आने पर गेस्ट फैकल्टी अध्यापकों को बिना शर्त पक्का किया जाएगा। प्रांतीय नेता प्रोफेसर राविंदर सिंह, प्रो. कुलदीप चौहान ने कहा कि हमारे परिवारों ओर बच्चों का भविष्य अंधेरे में है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि पंजाब सरकार कालेजों में एक हजार के करीब काम करते गेस्ट फेकल्टी को बिना शर्त रेगुलर किया जाए। आइसा के पंजाब प्रधान प्रदीप गुरु, काॅलेज के नेता गुरविंदर सिंह नंदगढ़ ने ऐलान किया कि वह जिले के सभी काॅलेजों पर स्कूलों में चल रही अपनी संगठन की इकाइयों के साथ तालमेल कर संघर्ष को लड़ेंगे। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ हो रहे धक्के बारे सरकार खिलाफ रोष जाहिर करते कहा कि अध्यापकों की मांगे जल्द पुरी की जाए। संबोधन ओर शामिल होने वालों में जिला प्रधान प्रो. कुलदीप ढिल्लों, सरपरस्त प्रो. अंबेश भारद्वाज, प्रो. अजमीत कौर, प्रो. हरविंदर कौर, प्रो. शिंपल बांसल, प्रो. आशु गर्ग, प्रो. बलजीत सिंह बरनाला, प्रो. अमनदीप सिंह बठिंडा, प्रो. लोकेश गर्ग, प्रो. तनवीर सिंह, प्रो. ज्योति ने सरकार पर दोष लगाया कि उनके साथ सरेआम धक्का कर उनका आर्थिक शोषण किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वह अपने परिवारों, रिश्तेदारों ओर बच्चों को साथ लेकर पंजाब सरकार खिलाफ तीव्र संघर्ष करेंगे।

लेक्चररों व विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम।
खबरें और भी हैं...