धार संयुक्त कलेक्टर और टीकमगढ़ अपर कलेक्टर पर 50 हजार जुर्माना
धार/टीकमगढ़ | आरटीआई मामले में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर राज्य सूचना आयुक्त ने आदेश की अवहेलना करने पर धार जिले के संयुक्त कलेक्टर और टीकमगढ़ जिले के अपर कलेक्टर पर जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह द्वारा आदेश की अवहेलना करने पर टीकमगढ़ के अपर कलेक्टर एसके अहिरवार पर फिर से 25000 का जुर्माना लगाया है।