दूरदराज तबादले से शिक्षा विभाग के कच्चे मुलाजिमों में बेचैनी
बठिंडा| सर्वशिक्षा अभियान रमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन ने उनके दूरदराज तबादले करने पर रोष जताया है। जिला प्रधान दीपक बांसल ने कहा कि
शिक्षा विभाग में 10-12 साल से काम कर रहे मुलाजिम अपना घर परिवार सेट कर चुके हैं, उन्हें रेशनेलाइजेशन के नाम पर 200-300 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है। कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की बजाय उनके दूरदराज तबादले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत काम करते अध्यापकों को 1 अप्रैल 2018 से विभाग के अधीन लाकर पक्का किया गया था लेकिन अध्यापकों से पहले काम कर रहे दफ्तरी कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। शिक्षामंत्री विजयेंद्र सिंगला ने मुलाजिमों को कई बार पक्का करने का भरोसा दिया लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। सरकार की धक्केशाही मुलाजिम बर्दाश्त नहीं करेंगे और 14 मार्च को प्रदेश के तमाम दफ्तरी कर्मचारी बच्चों व परिवार समेत शिक्षामंत्री विजयेंद्र सिंगला के संगरूर स्थित आवास का घेराव किया जाएगा।