27 की रैली के संबंध में चर्चा की
बठिंडा| चिल्ड्रन पार्क में पंजाब सबार्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन की जोनल बैठक में 27 मार्च को बठिंडा में होने वाली रोष रैली के संबंध में विचार चर्चा की गई। पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर साझा फ्रंट पंजाब की ओर से राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों के खिलाफ यूनियन द्वारा पहली बार जोनल रैली की जा रही है। इसमें बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का जिले के मुलाजिमों, पेंशनर, कांट्रैक्ट, आउटसोर्स और डेलीवेज मुलाजिम भारी संख्या में शामिल होंगे। प्रांतीय प्रधान सतीश राणा ने मुख्यमंत्री द्वारा फ्रंट के नेताओं को समय देकर न मिलने की निंदा की। इस मौके पर गुरदीप सिंह, अनिल कुमार, दर्शन चीमा, मक्खन सिंह, कुलबीर सिंह, जतिंद्र कुमार, सिमरजीत सिंह, जसवीर सिंह,जसविन्दर सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक में एलान किया कि अगर मुलाजिमों व पेंशनरों की मांगों को न माना गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। उन्होंने मुलाजिमों व पेंशनरों की महंगाई भत्ता की किश्तें जारी करने, छठे पे कमिशन की सिफारिशें संबंधी सीमा तय करने, मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी व बकाया पड़े मेडिकल बिलों की अदायगी तुरंत करने, कच्चे मुलाजिम पक्के करने, मुलाजिमों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।