पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अर्बन हेल्थ केयर सेंटर में तैनात डाॅक्टर का किया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेअंत नगर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में सेहत विभाग की तरफ से एक डाॅक्टर की फिर से तैनाती करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों में जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, ममता रानी, बबलू, ज्योति, मंजू, भुपिंदर पासवान, निर्मला देवी आदि ने सेहत विभाग से उक्त फैसले को तुरंत वापिस लेने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि सेहत विभाग की तरफ से हेल्थ सेंटर में जिस डाॅक्टर की अब नियुक्ति की जा रही है वह पहले ही विवादों में रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी रही है। लोगों का आरोप है कि डाक्टर का आशा वर्करों के साथ व्यवहार काफी गलत रहा है। यही नहीं आशा वर्करों की फाइलों में भी साइन नहीं किए जाते थे जिसके चलते उनके खिलाफ सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया गया था। इसमें सिविल अस्पताल प्रबंधन के पास उनके खिलाफ जांच भी चल रही थी लेकिन मामले में किसी तरह की पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सेहत विभाग से संबंधित डाॅक्टर को बेअंत सिंह नगर डिस्पेंसरी में तैनात नहीं करने की मांग की है वही चेतावनी दी है कि अगर सेहत विभाग ने फैसला नहीं बदला तो स्थानीय लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस संबंधी सहायक सिविल सर्जन डा. अनुपमा शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर विभाग ने उक्त हेल्थ सेंटर में तैनात डाॅक्टर को जेल ड्यूटी पर भेज दिया था, लेकिन अब उनकी जेल ड्यूटी की समय सीमा खत्म हो गई, जिस कारण विभाग ने उन्हें वापस भेज दिया है।

हेल्थ केयर सेंटर के समक्ष डाॅक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग।
खबरें और भी हैं...