मरीज के लिए रक्तदान किया
बठिंडा| साथी वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक व्यक्ति के इलाज के लिए रक्तदान किया गया। सोसायटी सचिव रविकांत अरोड़ा ने बताया कि बठिंडा के निजी अस्पताल में दाखिल मरीज करनैल सिंह के इलाज दौरान अचानक रक्त की जरूरत पड़ने पर सोसायटी सदस्य विजय अरोड़ा ने रक्तदान किया। मरीज के वारिसों ने सोसायटी व सोसायटी सदस्यों का धन्यवाद किया।