राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में किया लागरूक
बठिंडा|बठिंडा के लहरा मुहब्बत स्थित गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट में पावरकाम द्वारा 49वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 11 मार्च तक मनाया गया जिसमें प्लांट के कर्मचारियों व कांट्रेक्ट वर्करों को स्वास्थ व सुरक्षा पर जानकारी दी गई। पंजाब सरकार के लेबर वेलफेयर विभाग के सहयोग से प्लांट परिसर में सुरक्षा पर एक सेमीनार आखिरी दिन आयोजित किया गया जिसमें प्लांट के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस मौके पर फैक्टरीज के सहायक डायरेक्टर ई. साहिल गोयल विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने अपनी बातचीत में सभी लोगों व मशीन के स्तर पर सुरक्षा मानकों को पूरा रखने की अपील की। प्लांट के डिप्टी चीफ इंजीनियर (ओएंडएम) ई. प्रदीप सिंह लोटी ने इस सेमीनार की अध्यक्षता करते हुए सुरक्षा मानकों को हर इंडस्ट्रीज में फालो करने को जरूरी बताया। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों पर भी चर्चा की। प्लांट के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ई. यशपाल ने पूरे स्टाफ को प्रोटेक्टिव एक्यूपमेंट उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके अलावा घातक मैटीरियल की सुरक्षित डंपिंग तथा उनका रेगुलर मेडिकल चैकअप करवाने की बात भी उन्होंने बताई। ई. यशपाल ने इस मौके पर ई. साहिल गोयल को सम्मानित भी किया। इस मौके पर सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर नंद लाल के अलावा सीनियर एक्सईएन ई. पारूल गर्ग व ई. हरप्रीत सिंह, एईई ई. स्वराज सिंह व लेबर वेलफेयर अधिकारी सुखबीर सिंह भी मौजूद थे।