पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्राइवर एकता यूनियन बठिंडा का गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा|कार-टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों ने अपनी समस्याओं संबंधी विचार-विमर्श के लिए बैठक का आयोजन किया। इस दौरान जिला बठिंडा के प्राइवेट कार-टैक्सी ड्राइवरों ने एकजुट होकर ड्राइवर एकता यूनियन बठिंडा का गठन किया। बैठक में ड्राइवरों की आमदनी के कारण परिवार के पालन-पोषण में दिक्कत के अलावा ड्राइवर भलाई का मसला गर्माया। यूनियन में हरबंस सिंह को चेयरमैन जबकि शिंदर सिंह प्रधान व गुरप्रीत सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। उन्होंने जिले के अन्य प्राइवेट कार-टैक्सी ड्राइवरों को भी यूनियन में शामिल होने का आह्वान किया है।
खबरें और भी हैं...