पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रु. लीटर बढ़ा केंद्र भरेगा खजाना, अापकाे सस्ता तेल नहीं मिलेगा
इधर, एक अप्रैल से मोबाइल फोन हाेंगे 6% महंगे, जीएसटी बढ़ाकर 18% किया
नई दिल्ली | जीएसटी काउंिसल ने मोबाइल फोन पर जीएसटी को 12% से 18% कर दिया है। यह एक अप्रैल 2020 से लागू होगा। टेक्सटाइल, उर्वरक और फुटवेयर पर टैक्स पर फैसला अगली बैठक में होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जीएसटी की 39वीं बैठक में कहा, मोबाइल फोन, टेक्सटाइल, उर्वरक और फुटवेयर से जितना जीएसटी राजस्व मिल रहा है, उससे अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट की मांग आ रही है। इन उत्पादों पर जीएसटी को तर्कसंगत बनाते हुए सिर्फ मोबाइल फोन व उसके विशेष कल-पुर्जों पर जीएसटी दर बढ़ाई गई है। सीतारमण ने कहा, कीमतें कंपनियां तय करती हैं, लेेकिन जब आईटीसी रिफंड अटका है, तो उससे कंपनियों को ही नुकसान है। इसकी भरपाई वे ग्राहकों से कर रही हैं। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जीएसटीअार-9 अाैर 9सी दाखिल करने की तारीख 30 जून 2020 कर दी है। सालाना रिटर्न के लिए कारोबार की सीमा को 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए किया गया है।
तेल कंपनियां सारा फायदा ग्राहकाें काे पहुुंचातीं ताे 36 रुपए तक सस्ता हाेता पेट्राेल
1 जनवरी 2020 को भारतीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4,638 रुपए प्रति बैरल थी। 14 मार्च काे यह 48.33% घटकर 2,396 रु. प्रति बैरल हुई। दूसरी अाेर पेट्रोल की कीमत 8.11% घटकर 76.04 से 69.87 रु. पर पहुंची है। डीजल की कीमत भी 7.87% तक ही कम हुई है। अगर कंपनियां कच्चे तेल की गिरावट का सारा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाती तो पेट्रोल की कीमत करीब 36 रुपए तक कम हाेती।
नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले 3 माह में 48.33% तक गिर चुकी हैं। लेकिन, तेल कंपनियाें ने अाम लाेगाें के लिए पेट्राेल-डीजल िसर्फ 8% तक सस्ता किया। इसी बीच, केंद्र ने भी कच्चा तेल सस्ता हाेने का पूरा फायदा अाम लाेगाें काे देने के बजाय खजाना भरने का फैसला किया है। सरकार ने शनिवार काे पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3-3 रुपए बढ़ा दी। नाेटिफिकेशन के अनुसार स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 2 व राेड सेस में एक रुपए का इजाफा किया गया है। पेट्राेल-डीजल की कीमताें में यह 8 साल की सबसे बड़ी वृद्धि है। ड्यूटी बढ़ाने से सालाना राजस्व 39 हजार से 45 हजार कराेड़ रुपए तक बढ़ने की उम्मीद है।