6000 फीट पर रोमांचक सफर; पहली केबल कार, जिसकी छत पर भी लोग खड़े हो सकते हैं
क्षमता 90 लोगों की; 30 छत पर खड़े हो सकते हैं
बर्न| स्विट्जरलैंड का 6069 फीट ऊंचा पर्वत स्टैंसर हॉर्न। अब यहां घूमने का सफर और भी रोमांचक हो गया है। दरअसल, यहां दुनिया की पहली केबल कार शुरू हुई है, जिसकी छत पर भी लोग खड़े हो सकते हैं। केबल कार के अंदर एक बार में 60 लोग बैठ सकते हैं, जबकि छत पर 30 लोग खड़े होकर आसपास का नजारा निहार सकते हैं। मालूम हो, अभी तक यहां फ्युनिक्यूलर ट्रेन पहुंच पाती थी।