ओवरब्रिज में सुविधाएं देने की मंजूरी पर जताया आभार
बठिंडा| केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा में सिरसा तथा दिल्ली रेलवे लाइन पर होने जा रहे रेल ओवरब्रिजों के निर्माण में बाजार में उतरने को सीढ़ियां की सुविधा देने, पुल के मध्य डिवाइडर बनाने, फुटपाथ निर्माण सहित ओवरब्रिजों पर सर्विस रोड को चौड़ा करने जैसी सुविधाएं जोड़ने की मंजूरी देने के लिए रेलवे मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर ओवरब्रिजों पर ओवर टेकिंग को रोकने को रोड डिवाइडर बनाने को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि बठिंडा में इन ओवरब्रिजों संबंधी बठिंडा के मेयर बलवंत राय नाथ ने कई मांगें रखी थीं, जिसके शीघ्र समाधान के लिए वह रेलमंत्री को बधाई देती हैं।